Sunday, November 15, 2026
HomeBiharPM Modi Bihar Visit: ' आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई न रुकी...

PM Modi Bihar Visit: ‘ आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई न रुकी है न थमी, बिहार के काराकाट में गरजे पीएम मोदी, बोले-आतंक का फन अगर फिर उठेगा तो…’

PM Modi in Bihar : पीएम मोदी ने बिहार के काराकाट में रैली में कहा कि भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में की गई सैन्य कार्रवाई का ज़िक्र करते हुए कहा कि "सिंदूर की ताकत" क्या होती है, यह पाकिस्तान और दुनिया ने देख लिया। पीएम ने कहा कि अगर आतंक का फन फिर उठेगा, तो उसे फिर कुचला जाएगा।

PM Modi Karakat Rally: बिहार के दो दिवसीय दौरे पर यहां आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी.

‘सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचों पर हमला किया’

मोदी ने काराकाट में एक रैली में कहा, ‘पहलगाम हमले के एक दिन बाद मैंने बिहार का दौरा किया था और कहा था कि आतंकवादी शिविर नष्ट कर दिए जाएंगे. मैंने वह वादा पूरा किया. हमारे सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचों पर हमला किया. उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि भारत इतने बड़े फैसले ले सकता है.’प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी, उन्होंने कहा कि बिहार के युवा भारतीय सशस्त्र बलों में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

‘हमारी सेनाओं ने एक ही झटके में उनको भी घुटनों पर ला दिया’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,” भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति क्या होती है ये पाकिस्तान ने भी देखा और दुनिया ने भी देखा! जिस पाकिस्तानी सेना की छत्रछाया में आतंकी खुद को सुरक्षित मानते थे. हमारी सेनाओं ने एक ही झटके में उनको भी घुटनों पर ला दिया. पाकिस्तान के एयरबेस, उनके सैन्य ठिकाने हमने कुछ ही मिनट में तबाह कर दिए. ये नया भारत है, ये नए भारत की ताकत है।”

‘आतंक का फन अगर फिर उठेगा तो…’

पीएम मोदी ने पाकिस्तान को फिर दी चेतावनी, कहा-‘मैं आज बिहार की धरती से फिर दोहराना चाहता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की जो ताकत दुश्मन ने देखी है, दुश्मन समझ ले कि ये तो हमारे तरकश का केवल एक ही तीर है. आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई न रुकी है न थमी है. आतंक का फन अगर फिर उठेगा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचलने का काम करेगा।”

लालू प्रसाद परिवार पर लगाया गरीबों के साथ धोखा करने का आरोप

प्रधानमंत्री मोदी ने काराकाट रैली में आरोप लगाया कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व शासन के दौरान लालू प्रसाद और उनके परिवार ने गरीब लोगों से जमीन ही छीन ली. उन्होंने कहा, ‘जिन लोगों ने सामाजिक न्याय की आड़ में बिहार में गरीबों और दलितों को धोखा दिया, वे अब सत्ता हथियाने की कोशिश कर रहे है. जब 2014 में राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार केंद्र में आई थी, तब भारत में माओवाद प्रभावित जिले 125 थे, अब इनकी संख्या 18 है.’

काराकाट में 48,520 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी भगवा रंग में रंगे और फूलों से सजे एक खुले वाहन पर सवार होकर बिहार में अपने कार्यक्रम स्थल पहुंचे. मोदी ने शुक्रवार को बिहार के काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया.

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Weather update: राजस्थान के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में हो सकती है बारिश, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image