Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update: प्रदेश के कई इलाकों में आज छाए रह सकते...

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के कई इलाकों में आज छाए रह सकते हैं आंशिक बादल, 2 से 4 फरवरी के बीच इन जिलों में होगी बारिश

जयपुर। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में बुधवार को बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है. बीते 24 घंटे में तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में पिछले 48 घंटों में तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

आज बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना

IMD के अनुसार, आज बुधवार को पूर्वी राजस्थान में आंशिक बादल छाए रहने व कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है. वहीं आगामी 3-4 दिन अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.

2 से 4 फरवरी के बीच इन जिलों में बारिश

इसके अनुसार राज्य के कुछ भागों में एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 2 से 4 फरवरी के दौरान सक्रिय होने की संभावना है. इस दौरान उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image