Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest NewsRajasthan में फिर बढ़ेगी गर्मी, लू के थपेड़े करेंगे परेशान,इन इलाकों में...

Rajasthan में फिर बढ़ेगी गर्मी, लू के थपेड़े करेंगे परेशान,इन इलाकों में आंधी और बारिश का अलर्ट,जानें मौसम का ताजा अपडेट

Weather Update : राजस्थान के अनेक इलाकों में बुधवार से गर्मी फिर जोर पकड़ेगी और मौसम विभाग ने कई जगह लू चलने की चेतावनी जारी की है.मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार जोधपुर, बीकानेर संभाग में 15-16 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने और लू चलने और 17-18 मई को पश्चिम राजस्थान में तीव्र लू चलने की संभावना है.

14 मई को इन जगहों पर हो सकती बारिश

बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश व आंधी चलने से पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान कम हुआ और लोगों को गर्मी से राहत मिली थी. वहीं केंद्र के अनुसार उदयपुर, कोटा, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मंगलवार को भी तेज गर्जना के साथ आंधी, बारिश व कहीं-कहीं वज्रपात होने की संभावना है.

16 मई से बढ़ेगा तापमान

आंधी बारिश की गतिविधियां 15 मई से कम होंगी जबकि 16 मई से राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular