Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsRajasthan में दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को मारी गोली ,गंडासे से...

Rajasthan में दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को मारी गोली ,गंडासे से किया हमला

जयपुर,राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में दुष्कर्म के एक आरोपी और उसके साथियों ने पीड़िता को कथित रूप से गोली मार दी और उस पर गंडासे से हमला किया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस हमले में पीड़िता का भाई भी घायल हुआ है और दोनों जयपुर के सवाईमान सिंह अस्पताल में भर्ती है.उसने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मुख्य आरोपी राजेंद्र यादव फरार है.

पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात प्रागपुरा थाने के पास उस समय हुई जब पीड़िता अपने भाई के साथ दुपहिया वाहन पर घर लौट रही थी.पुलिस के अनुसार, तभी राजेंद्र यादव और उसके साथी महिपाल गुर्जर और राहुल गुर्जर एक अन्य दुपहिया वाहन पर उनका पीछा करने लगे और उन्होंने भाई-बहन पर अचानक हमला कर दिया,उसने बताया कि राजेंद्र ने युवती की पीठ में गोली मारी और अन्य आरोपियों ने उस पर गंडासे से हमला किया.

घटना के बाद पीड़िता के परिवार द्वारा शनिवार को दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, राजेंद्र ने 16 जनवरी को युवती के साथ दुष्कर्म किया था.परिवार ने कहा, ”यादव को उस समय गिरफ्तार किया गया था, लेकिन हाल ही में वह जमानत पर बाहर आया और उसने पीड़िता को मामला वापस लेने के लिए धमकाना शुरू कर दिया.”प्राथमिकी के अनुसार, जब पीड़िता ने मामला वापस नहीं लिया तो आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया,परिजनों का आरोप है कि राजेंद्र यादव पीड़िता को पुलिस के नाम पर धमकाता था और कहता था कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती

पुलिस ने कहा, ”महिपाल और राहुल को रविवार को गिरफ्तार किया गया था.राजेंद्र यादव फरार है.”,उसने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 307 (हत्या का प्रयास), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image