Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsJaipur News: SMS अस्पताल में Rajasthan की पहली पॉइजन डिटेक्शन टॉक्सिकोलॉजी...

Jaipur News: SMS अस्पताल में Rajasthan की पहली पॉइजन डिटेक्शन टॉक्सिकोलॉजी लैब शुरू, जहर के उपचार में साबित होगी कारगर

Rajasthan Poison Detection lab: जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में राजस्थान की पहली सरकारी पॉइजन डिटेक्शन एंड ड्रग लेवल (टॉक्सिकोलॉजी) लैब शुरू हो गई है। लैब के शुरू होने से जहर सेवन के मामलों में रक्त, पेशाब और पेट के धोवन के नमूनों की जांच संभव होगी, जिससे मरीजों को सटीक और समय पर इलाज मिल सकेगा।

Rajasthan Poison Detection lab: जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल सवाई मानसिंह (SMS) पॉइजन डिटेक्शन एंड ड्रग लेवल (टॉक्सिकोलॉजी) लैब शुक्रवार से शुरू हो गई है. डिपार्टमेंट ऑफ फोरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकॉलोजी के अधीन बनी पाइजन डिटेक्शन एवं ड्रग लेवल लैब का प्रधानाचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी एवं अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी द्वारा उद्घाटन किया गया।

जहर के उपचार में कारगर साबित होगी

इस लैब की स्थापना के पश्चात ज़हरीले पदार्थ के सेवन से तबीयत बिगड़ने वाले मरीजों में लिए गए पदार्थ की जांच रक्त, पेशाब तथा पेट के धोवन के नमूने से संभव हो सकेगी जिससे मरीजों को सटीक इलाज मिलने में मदद मिलेगी । मरीजों के इलाज के लिए यह राजस्थान की पहली लैब होगी जिससे पॉइजनिंग के मरीजों की जान बचाने में संभावनाएं प्रबल होंगी।

मरीज को मिल सकेगा सटीक इलाज

आपको बता दें यह राजस्थान की पहली ऐसी आधुनिक लैब है, जहां किसी भी व्यक्ति जो (सांप कटाने, जहर खाने या दवाईयों की ओवरडोज लेने से) बीमार हो गया या बेहोश हो गया हो, उसके शरीर में कितना जहर और कितनी मात्रा में है, ये पता लगाया जा सकेगा। इससे डॉक्टर को उस मरीज के सटीक इलाज में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: PM Modi ने गुजरात का जिक्र कर केरल के लिए कही बड़ी बात, LDF और UDF पर भ्रष्टाचार और कुशासन को लेकर साधा निशाना

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image