Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsJaipur: 'बेटियों को मिले समान अवसर', मेगा पीटीएम में बोलीं डिप्टी सीएम...

Jaipur: ‘बेटियों को मिले समान अवसर’, मेगा पीटीएम में बोलीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, कहा-‘बच्चों का भविष्य संवारने में शिक्षकों की अहम भूमिका’

Diya Kumari In Mega PTM: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर के विद्याधर नगर क्षेत्र में आयोजित मेगा पीटीएम में भाग लिया। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके भविष्य को संवारने में शिक्षकों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने बेटियों को समान अवसर देने पर भी जोर दिया।

Diya Kumari In Mega PTM: जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के मुरलीपुरा बीड़ स्थित शहीद मेजर योगेश अग्रवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मेगा पीटीएम (पेरेंट-टीचर मीटिंग) में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के पहुंचते ही स्कूली बच्चों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। बच्चों को संबोधित करते हुए दिया कुमारी ने कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके भविष्य को संवारने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। शिक्षकों द्वारा दी गई शिक्षा बच्चों के जीवन की दिशा तय करती है.’

‘पहली बार आयोजित मेगा पीटीएम को लेकर उत्साह’

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने आगे कहा कि पहली बार आयोजित मेगा पीटीएम को लेकर उत्साह है। इस तरह के आयोजनों से अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा, जिसका सीधा लाभ बच्चों को मिलेगा। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बच्चों से खुलकर संवाद करें, उनके मन की बात समझें और उन पर किसी भी प्रकार का दबाव या तनाव न डालें। जिस क्षेत्र में बच्चों की रुचि हो, उसमें उन्हें पूरा सहयोग और प्रोत्साहन देना चाहिए।

साइकिलों का वितरण भी किया

इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने होनहार छात्राओं को साइकिलों का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि लड़कों के साथ-साथ लड़कियों को भी समान अवसर मिलने चाहिए, क्योंकि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

कार्यक्रम में एसीबीईओ ओमप्रकाश, प्रधानाचार्या अनिता यादव, प्रधानाचार्य करुण चौधरी, जयंत कुमावत, राकेश अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, श्री सुरेश जांगिड़, राजू मीणा, कार्यकर्ता, पदाधिकारी, अभिभावकगण, बालक-बालिकाएं सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: PM Modi ने गुजरात का जिक्र कर केरल के लिए कही बड़ी बात, LDF और UDF पर भ्रष्टाचार और कुशासन को लेकर साधा निशाना

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image