Friday, July 31, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान में UCC को लेकर कवायद तेज, मुख्य सचिव ने दिए जनजागरूकता...

राजस्थान में UCC को लेकर कवायद तेज, मुख्य सचिव ने दिए जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

UCC In Rajasthan: राजस्थान में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनता की राय जानने के लिए व्हाट्सएप, QR कोड और SMS सहित सभी माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों को जनजागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

Rajasthan News: जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) के संबंध में विभिन्न विभागों के साथ परामर्श बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समान नागरिक संहिता के संबंध में अधिकतम संख्या में सुझाव एवं राय प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप, क्यूआर कोड, SMS सहित सभी उपलब्ध माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिला एवं विभागीय अधिकारी जनजागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सुनिश्चित करें, ताकि व्यापक जनसहभागिता के साथ सुझाव प्राप्त किए जा सकें।

यूसीसी पर करीब 68 हजार सुझाव प्राप्त

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह, भास्कर सावंत ने समान नागरिक संहिता के संबंध में प्राप्त सुझावों की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक विभिन्न माध्यमों से लगभग 68 हजार सुझाव प्राप्त हो चुके हैं तथा प्रतिदिन बड़ी संख्या में नए सुझाव प्राप्त हो रहे हैं.

योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लंबित प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा

इसके उपरांत मुख्य सचिव ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय विकास विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, पंचायती राज विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में इन विभागों की प्रमुख योजनाओं की प्रगति तथा लंबित प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा आवश्यकतानुसार समय पर वित्तीय आवंटन, कार्मिकों की नियुक्ति एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।

पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित नहीं रहे

मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिशा-निर्देशों के अनुसार कोई भी पात्र व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से पेयजल, विद्युत, सड़क, स्वच्छता एवं स्ट्रीट लाइट जैसी आधारभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं पर प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को अधिकतम राहत मिल सके और सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। बैठक में सभी संबंधित विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे. साथ ही सभी संभागों और जिलों से संभागीय आयुक्त और ज़िला कलेक्टर वीसी के माध्यम से जुड़े।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विपक्ष का संसद में प्रदर्शन, पप्पू यादव बने पुजारी, तो राहुल गांधी ने डाला चंदा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image