Saturday, June 13, 2026
HomeLatest Newsउप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 15 प्रमुख परियोजनाओं का किया रिव्यू ,...

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 15 प्रमुख परियोजनाओं का किया रिव्यू , त्वरित क्रियान्वयन के दिए निर्देश

Rajasthan News: डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने सचिवालय में पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की 15 प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा कर उनके त्वरित और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने ‘राइजिंग राजस्थान’ एमओयू के अधिक ग्राउंड ब्रेकिंग पर जोर देते हुए राज्य को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर शीर्ष स्थान दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को सचिवालय में पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़, उप शासन सचिव (कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व) अनुपम कायल एवं अतिरिक्त निदेशक (पर्यटन) आनंद त्रिपाठी की उपस्थिति में पर्यटन, कला एवं संस्कृति व पुरातत्व विभाग की 15 प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने ‘राइजिंग राजस्थान’ के एमओयू की अधिक से अधिक ग्राउंड ब्रेकिंग किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य राजस्थान को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर शीर्ष स्थान दिलाना है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास कार्यों एवं योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए।

उप मुख्यमंत्री को बैठक में पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान पर्यटन के प्रमोशन, डिजिटल प्लेटफॉर्म, हेरिटेज संरक्षण एवं आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं की अब तक की प्रगति से अवगत कराया.

उन्होंने पुष्कर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, मीडिया कैंपेन, आमेर लाइट एंड साउंड शो, टूरिज्म ऐप, महाराणा प्रताप सर्किट, MEA के माध्यम से प्रमोशन, टूरिज्म सेंटर (वॉल्ड सिटी), क्रिएटिव कैंपेन, वार म्यूजियम (झुंझुनूं), जयपुर 300 वर्ष पहल, RTDC प्रॉपर्टीज, आमेर मास्टरप्लान (फेज-I) – बेसिक अमेनिटीज तथा आमेर मास्टर प्लान – फेज II DPR की ताजा स्थिति से अवगत कराया।

वहीं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की उप शासन सचिव अनुपम कायल ने अल्बर्ट हॉल विकास कार्य तथा शिल्पग्राम रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट से सम्बंधित अब तक की प्रगति से अवगत कराया।

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से हराया, विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत की दर्ज, बालोगुन के नाम भी दर्ज हुआ रिकॉर्ड


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image