Saturday, June 13, 2026
HomeLatest News"मोदी सरकार के 12 साल: विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की नई...

“मोदी सरकार के 12 साल: विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की नई इबारत, बोले सीएम भजनलाल शर्मा

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों में विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। उन्होंने बताया कि डिजिटल इंडिया, आयुष्मान भारत, आवास और उज्ज्वला जैसी योजनाओं ने आमजन को लाभ पहुंचाया है।

Rajasthan News: केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। जयपुर में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जबकि राजस्थान भी प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई योजनाओं ने समाज के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्ज्वला योजना जैसी पहल ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

‘प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई’

राजस्थान की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने दावा किया कि एक समय प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय लगभग 69 हजार रुपये थी, जो अब बढ़कर करीब 2 लाख 5 हजार रुपये तक पहुंच गई है। उनके अनुसार यह वृद्धि राज्य की आर्थिक मजबूती और विकास की दिशा में हो रहे प्रयासों का परिणाम है।

राजस्थान में सड़क नेटवर्क का लगातार विस्तार हुआ

आधारभूत ढांचे के विकास को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राजस्थान में सड़क नेटवर्क का लगातार विस्तार हुआ है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम हुआ है और दूर-दराज के इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है. उन्होंने कहा कि मजबूत आधारभूत संरचना विकास की रीढ़ होती है और सरकार इस दिशा में लगातार निवेश कर रही है.

किसानों दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लक्ष्य पर चल रहा काम

किसानों के हितों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रही है। वर्तमान में प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दिन के समय बिजली आपूर्ति की जा रही है और आने वाले समय में इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा।

‘विकसित भारत के निर्माण में अहम योगदान दे रहा युवा’

युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति, कौशल विकास कार्यक्रमों, स्टार्टअप संस्कृति और खेलों को मिल रहे प्रोत्साहन ने युवाओं को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बन रहा है और विकसित भारत के निर्माण में अहम योगदान दे रहा है।

‘डबल इंजन सरकार राजस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्ध’

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार राजस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस, जनसंपर्क अभियान और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी. उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और राजस्थान दोनों विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे.

ये भी पढ़ें: देश के लिए कुर्बान हुआ राजस्थान का लाल, असम विमान हादसे में डीडवाना कुचामन जिले के खेमाराम कुमावत शहीद


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image