Monday, September 14, 2026
HomeLatest Newsखाता भी नहीं खोल सका हनुमान बेनीवाल का प्रत्याशी, 0 वोट से...

खाता भी नहीं खोल सका हनुमान बेनीवाल का प्रत्याशी, 0 वोट से हारा, नोटा को भी मिल गया 1 वोट

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। कहीं प्रत्याशियों को उम्मीद से कम वोट मिले, तो कहीं उम्मीदवार अपना खाता तक नहीं खोल सके।

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। कहीं प्रत्याशियों को उम्मीद से कम वोट मिले, तो कहीं उम्मीदवार अपना खाता तक नहीं खोल सके। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला बालोतरा जिले की सिणधरी नगरपालिका के वार्ड नंबर 3 से सामने आया है।

यहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रत्याशी ओम प्रकाश को एक भी वोट नहीं मिला। खास बात यह रही कि ओम प्रकाश खुद इस वार्ड के मतदाता नहीं हैं, इसलिए उन्हें अपना वोट भी नहीं मिल सका।

वहीं इसी वार्ड में NOTA को 1 वोट मिला। यानी NOTA ने भी RLP प्रत्याशी से ज्यादा वोट हासिल कर लिए।

वार्ड नंबर 3 में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच रहा। भाजपा के खेमाराम को 93 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के भंवरा राम ने 133 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इस वार्ड में कुल 226 मत डाले गए।

सिणधरी के इस वार्ड का नतीजा अब इसलिए चर्चा में है, क्योंकि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को जहां 0 वोट मिले, वहीं NOTA को उससे एक वोट ज्यादा मिला।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image