बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से नगरीय निकाय चुनाव का एक बेहद रोचक और चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है। यहां कांग्रेस की प्रत्याशी कुसुम को महज 1 वोट मिला है। चुनावी नतीजा सामने आने के बाद यह मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
श्रीडूंगरगढ़ के इस चुनावी परिणाम ने कांग्रेस प्रत्याशी के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है। चुनाव में जहां प्रत्याशियों के बीच जीत के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला, वहीं कुसुम के खाते में सिर्फ एक वोट आना अपने आप में बेहद चौंकाने वाला परिणाम है।
अब इस नतीजे को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं कि आखिर कांग्रेस प्रत्याशी को अपने ही वार्ड में इतना कम समर्थन क्यों मिला। फिलहाल, महज 1 वोट का यह चुनावी आंकड़ा सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बटोर रहा है।



