Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaराहुल ने अपनी मां को तोहफे में दी नूरी...

राहुल ने अपनी मां को तोहफे में दी नूरी…

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में अपनी मां सोनिया गांधी को जैक रसेल टेरियर नस्ल की पपी उपहार में दी है जिसे उन्होंने नूरी नाम दिया है।

राहुल गांधी ने एक वीडियो में नूरी को अपने परिवार का सबसे नया सदस्य बताया।

विश्व पशु दिवस पर अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में राहुल गांधी को गोवा की निजी यात्रा करते और उस पपी से मिलते देखा जा सकता है जिसे बाद में दिल्ली लाया गया।

राहुल गांधी ने कहा मैं चाहता हूं कि आप सभी हमारे परिवार के सबसे नए और सबसे प्यारे सदस्य नूरी से मिलें। वह गोवा से सीधे हमारी बाहों में आई और हमारे जीवन की रोशनी बन गई। बिना शर्त प्यार और वफादारी – यह खूबसूरत जानवर हमें बहुत कुछ सिखा सकता है!

उनका कहना है हमें सभी जीवित प्राणियों की रक्षा करने और उनके साथ अपना प्यार साझा करने का संकल्प लेना चाहिए।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular