Friday, May 15, 2026
HomeLatest Newsपेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा...

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले-‘3 रुपये का झटका आ चुका, बाकी वसूली क़िस्तों में की जाएगी’

Rahul Gandhi ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गलती मोदी सरकार करेगी और कीमत जनता चुकाएगी। 3 रुपये का झटका आ चुका, बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी।”

Rahul Gandhi On BJP: देशभर में आज से पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है. इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ना शुरू हो गया है. वहीं विपक्ष मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-गलती मोदी सरकार करेगी और कीमत जनता चुकाएगी. उन्होंने यह दावा भी किया कि 3 रुपये का झटका आ चुका, बाकी वसूली क़िस्तों में की जाएगी.

खरगे ने ईंधन और आर्थिक संकट की बताई वजह

पेट्रोल डीजल के दामों की बढ़ोतरी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ईंधन संकट के साथ-साथ भारत में आर्थिक संकट की बड़ी वजह मोदी सरकार में नेतृत्व का संकट तथा दूरदर्शी सोच का अभाव है. यह संकट मोदी सरकार द्वारा पैदा किया गया है, जिसका ख़ामियाज़ा देश की जनता को पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी पर अपनी जेब से भरना पड़ रहा है.

जयराम रमेश का सरकार पर बड़ा आरोप

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘वर्षों तक जब अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतें कम थीं या गिर रही थीं, तब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लगातार यह मांग करती रही कि उसका लाभ भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए और गैस, पेट्रोल तथा डीजल की घरेलू कीमतों में कमी की जाए. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उपभोक्ताओं को लूटा गया.’

उन्होंने आगे कहा कि अब जबकि प्रधानमंत्री के करीबी दोस्तों अमेरिका और इज़राइल द्वारा पश्चिम एशिया में छेड़े गए युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतें बढ़ रही हैं और विधानसभा चुनाव भी समाप्त हो चुके हैं, तो मोदी सरकार ने पहले वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतें बढ़ाईं और अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है. उन्होंने दावा किया कि इससे महंगाई और बढ़ना तय है, जो अब इस वित्त वर्ष में करीब 6 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है. विकास दर के अनुमान भी काफी कम हो जाएंगे.’

ये भी पढ़ें: काफिले में कटौती के बाद, ईंधन बचाने की सीएम भजनलाल शर्मा की एक और पहल, एनर्जी कॉन्क्लेव में EV से पहुंचे


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular