Friday, May 15, 2026
HomeLatest Newsकाफिले में कटौती के बाद, ईंधन बचाने की सीएम भजनलाल शर्मा की...

काफिले में कटौती के बाद, ईंधन बचाने की सीएम भजनलाल शर्मा की एक और पहल, एनर्जी कॉन्क्लेव में EV से पहुंचे

CM भजनलाल शर्मा ने काफिले में वाहनों की संख्या घटाने के बाद अब ईंधन बचत और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री जयपुर में आयोजित एनर्जी कॉन्क्लेव में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) से पहुंचे, जो पूरे कार्यक्रम में चर्चा का विषय बना रहा।

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने का संदेश देने कोशिश की है. सीएम शुक्रवार को जयपुर में आयोजित एनर्जी कॉन्क्लेव में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) से पहुंचे. उनका ईवी से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना पूरे आयोजन में चर्चा का विषय बना रहा. इसे राजस्थान सरकार की स्वच्छ ऊर्जा और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट को लेकर गंभीर सोच का प्रतीक माना जा रहा है.

सीएम भजनलाल शर्मा ने दिया बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री का यह कदम केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि एक बड़ा संदेश माना जा रहा है. सरकार यह संकेत देना चाहती है कि अब समय पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता कम कर वैकल्पिक और स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को अपनाने का है. राज्य सरकार पिछले कुछ समय से सौर ऊर्जा, ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार काम कर रही है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी कई मंचों से यह बात कह चुके हैं कि राजस्थान आने वाले वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा.

काफिले में वाहनों की संख्या की थी कम

इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या कम कर सादगी और संसाधनों की बचत का संदेश दिया था. उस फैसले का उद्देश्य आम लोगों को ट्रैफिक से होने वाली परेशानी कम करना और सरकारी खर्चों में कटौती करना था. अब ईवी से कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकार केवल नीतियों तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि व्यवहारिक स्तर पर भी बदलाव लाने की कोशिश कर रही है.

राजस्थान सौर ऊर्जा उत्पादन का बड़ा केंद्र

जयपुर में आयोजित एनर्जी कॉन्क्लेव में ग्रीन एनर्जी निवेश, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, सोलर और विंड एनर्जी सेक्टर की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. राजस्थान पहले से ही देश में सौर ऊर्जा उत्पादन का बड़ा केंद्र बन चुका है. राज्य के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर जैसे कई जिलों में बड़े स्तर पर सोलर पार्क और रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट विकसित किए जा रहे हैं.

राजस्थान सरकार का फोकस अब पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के साथ-साथ स्वच्छ और वैकल्पिक ऊर्जा के विस्तार पर है. मुख्यमंत्री का ईवी से कार्यक्रम में पहुंचना इसी दिशा में सरकार की सोच और प्रतिबद्धता को दर्शाता है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों और ग्रीन एनर्जी से जुड़े कई नए प्रोजेक्ट्स को भी गति मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: ‘चीन भी नहीं चाहता कि ईरान परमाणु हथियार रखे’, डोनाल्ड ट्रंप ने बताया शी जिनपिंग से किन मुद्दों पर हुई बात


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular