Friday, May 15, 2026
HomeLatest NewsPM मोदी का बड़ा बयान, भारत पश्चिम एशिया में शांति के लिए...

PM मोदी का बड़ा बयान, भारत पश्चिम एशिया में शांति के लिए हर संभव सहयोग को तैयार, यूएई हमलों पर जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई दौरे के दौरान मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। मोदी ने यूएई पर हुए हमलों की निंदा करते हुए कहा कि भारत क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार है।

PM Modi UAE Visit : अबू धाबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने पांच देशों के दौरे के पहले चरण में शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचकर वहां के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (Mohamed Bin Zayed Al Nahyan) से अहम मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई इस बैठक में पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति, क्षेत्रीय सुरक्षा और द्विपक्षीय संबंधों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी भी संप्रभु देश को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने मौजूदा तनावपूर्ण हालात में यूएई द्वारा दिखाए गए संयम और संतुलित रवैये की भी सराहना की।

यूएई को जिस तरह से निशाना बनाया गया है, वह अस्वीकार्य : पीएम मोदी

संयुक्त अरब अमीरात ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी-इजरायल युद्ध के दौरान ईरानी हमलों का शिकार हुआ है। यहां अमेरिका का एक प्रमुख सैन्य अड्डा है। मोदी ने कहा, यूएई को जिस तरह से निशाना बनाया गया है, वह अस्वीकार्य है लेकिन यूएई ने जिस तरह से संयम रखते हुए मौजूदा स्थिति को संभाला है वह प्रशंसनीय है।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि पश्चिम एशियाई संघर्ष का प्रभाव वैश्विक स्तर पर महसूस किया जा रहा है। उन्होंने कहा, भारत पश्चिम एशिया में शांति लाने के लिए हर संभव सहयोग करने को तैयार है। प्रधानमंत्री का हवाई अड्डे पर यूएई के राष्ट्रपति ने स्वागत किया, जो मोदी की यात्रा को यूएई द्वारा दिए जा रहे महत्व को दर्शाता है। मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट कहा, अबू धाबी हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए मैं अपने भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा, मैं ऊर्जा, निवेश, आपूर्ति श्रृंखला और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भारत और यूएई के बीच संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से होने वाली हमारी चर्चाओं के लिए उत्सुक हूं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular