Saturday, May 16, 2026
Homechunavi halchalपुडुचेरी में गरजे राहुल गांधी: राज्य का दर्जा, रोजगार और फ्री बस...

पुडुचेरी में गरजे राहुल गांधी: राज्य का दर्जा, रोजगार और फ्री बस सेवा का वादा

पुडुचेरी। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने आज को पुडुचेरी के लॉस्पेट में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की प्रतिबद्धता जताते हुए इसे कांग्रेस की प्राथमिकताओं में शामिल बताया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने पहले राज्य को पूर्ण दर्जा देने का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। युवाओं को लेकर उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बेरोजगार युवाओं को हर महीने 2000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही, निजी और सरकारी क्षेत्रों में लगभग 30,000 नई नौकरियां पैदा करने की योजना भी सामने रखी गई। उनका कहना था कि इससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

महिलाओं को राहत देने के लिए राहुल गांधी ने बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की दैनिक यात्रा आसान होगी और उन्हें आर्थिक राहत भी मिलेगी।अपने भाषण में उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार रिमोट कंट्रोल के जरिए पुडुचेरी को चला रही है और स्थानीय नेतृत्व को महत्व नहीं दिया जा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि कई उद्योग बंद हो चुके हैं, जिससे रोजगार के अवसर घटे हैं।

इसके अलावा, राहुल गांधी ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखी गई, जहां कांग्रेस ने अपने चुनावी वादों को जोरदार तरीके से प्रस्तुत किया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular