Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsPriyanka Gandhi के पहले भाषण को लेकर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया,...

Priyanka Gandhi के पहले भाषण को लेकर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, बताया कैसा रहा भाषण

नई दिल्ली, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद में चर्चा के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भाषण को अपने पहले भाषण से बेहतर करार दिया. वायनाड से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद प्रियंका गांधी का यह पहला भाषण था. उनके भाषण के बाद संसद परिसर में राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में, ‘यह मेरे पहले भाषण से अच्छा था’

शशि थरूर ने कही ये बात

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रियंका गांधी के भाषण की सराहना करते हुए कहा कि वह पहली बार की सांसद की तरह नहीं बोलीं और उन्होंने सरकार को सही नसीहत दी कि उसे अतीत का राग अलापने के बजाय वर्तमान समय के बारे में बात करनी चाहिए.

प्रियंका ने सरकार पर बोला तीखा हमला

प्रियंका ने शुक्रवार को लोकसभा में सरकार पर तीखा हमला किया और दावा किया कि यदि लोकसभा चुनाव के नतीजे इस तरह नहीं आते तो यह सरकार संविधान बदलने का काम करती. ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति को बचाने के लिए देश की जनता को नकारा जा रहा है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular