Rahul Gandhi Attacks PM Modi Melody Toffee Gift: प्रधानमंत्री मोदी इटली दौरे के दौरान इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को Melody चॉकलेट का पैकेट गिफ्ट किया है. जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पर तंज कसा है.
‘यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है’
राहुल गांधी ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-आर्थिक तूफ़ान सिर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बांट रहे हैं. उन्होंने आगे कहा-किसान, युवा, महिलाएं, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं. PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं. यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है.
आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 20, 2026
किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं – PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं।
यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।
‘देश का युवा डिप्रेशन में, पीएम मोदी मेलोडी खाने में व्यस्त’
राहुल गांधी ने अमेठी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. ‘मेलोडी’ वीडियो को लेकर कहा कि देश का युवा डिप्रेशन में है, NEET का पेपर रद्द हो गया है, पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही हैं और गैस सप्लाई बाधित है, लेकिन इसके बावजूद प्रधानमंत्री “मेलोडी खाने” में व्यस्त हैं. यही आज देश की असली स्थिति को दिखाता है.
पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट में दिया मेलोडी चॉकलेट का पैकेट
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी इस समय इटली दौरे पर हैं. जहां उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की और ‘मेलोडी’ टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया. मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. इसके बाद ‘मेलोडी’ टॉफी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है.
मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहती सुनाई दे रही हैं, “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक बहुत ही अच्छी टॉफी लेकर आए हैं- मेलोडी.” उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, “गिफ्ट के लिए धन्यवाद।”
Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026



