Thursday, May 21, 2026
HomeIndiaNEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के...

NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई

राहुल गांधी ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को घेरा। उन्होंने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते और पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था नहीं बनती, तब तक कांग्रेस और एनएसयूआई का आंदोलन जारी रहेगा। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि युवा न्याय मांग रहे थे, जबकि सरकार जवाबदेही से बच रही है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राजस्थान में कांग्रेस और एनएसयूआई के विरोध प्रदर्शन का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) इस्तीफा नहीं देते और पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत व सुरक्षित व्यवस्था नहीं बनाई जाती, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

राहुल गांधी ने बोला पीएम मोदी पर हमला

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब देश के युवा नीट पेपर लीक से परेशान होकर सड़कों पर न्याय की मांग कर रहे थे, तब प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर “टॉफी बांटते हुए रील” बना रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद होने के बावजूद सरकार ने न जिम्मेदारी ली और न ही कोई ठोस कदम उठाया।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, जब मोदी जी इटली में टॉफी खिलाते हुए रील बना रहे थे तो पेपर लीक से त्रस्त भारत के युवा सड़कों पर न्याय मांग रहे थे। क्योंकि नीट पेपर लीक ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया। कई बच्चों ने तो अपनी जान तक गंवा दी। मोदी जी ने न ज़िम्मेदारी ली, न धर्मेंद्र प्रधान को हटाया, न एक शब्द कहा। उन्होंने कहा कि अब जब छात्र, एनएसयूआई और कांग्रेस के कार्यकर्ता न्याय की आवाज़ उठा रहे हैं तो भाजपा की प्रदेश सरकारें उन पर लाठियां बरसा रही हैं।

राहुल गांधी का कहना था, जो सरकार छात्रों के सवालों का जवाब लाठी से देती है, वो जवाबदेही से नहीं, डर से चलती है। पर हम डरने वाले नहीं हैं। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते और देश में पेपर लीक रोकने के लिए एक मज़बूत और सुरक्षित सिस्टम नहीं बनता। उन्होंने कहा, ‘‘यह लड़ाई हर उस छात्र के लिए है जिसका भविष्य इस नाकाम सरकार ने बर्बाद किया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular