Saturday, May 16, 2026
Homeदिल्लीG 20 के आयोजन के बीच राहुल गांधी का पीएम मोदी पर...

G 20 के आयोजन के बीच राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला,कहा- राजा को गरीब से नफरत

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर झुग्गियों को ढकने या ध्वस्त करने और आवारा जानवरों को पकड़ने का काम कर रही हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि  ‘‘भारत की वास्तविकता को हमारे मेहमानों से छिपाने की कोई जरूरत नहीं है।’’ कांग्रेस ने एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘‘जी20 से पहले मोदी सरकार ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए गरीबों के घरों को पर्दे से ढकवा दिया है। क्योंकि राजा को गरीब से नफरत है।’’ राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत सरकार हमारे गरीबों और बेजुबान जानवरों को छिपाने में लगी हुई है। भारत की सच्चाई को हमारे मेहमानों से छिपाने की कोई जरूरत नहीं है।’’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी लिया पीएम को आड़े हाथ

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘जी20 का उद्देश्य सकारात्मक पहल के लिए विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का एक मंच पर आना है। इसका उद्देश्य वैश्विक समस्याओं से सहयोगात्मक ढंग से निपटना है…झुग्गियों को या तो ढक दिया गया है या ध्वस्त कर दिया गया है, जिससे हज़ारों लोग बेघर हो गए। सिर्फ़ प्रधानमंत्री की छवि को चमकाने के लिए आवारा पशु बेरहमी से पकड़े गए हैं और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया है।’’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular