Rahul Gandhi Ajmer Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार सुबह करीब 11 बजे विशेष विमान से किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे. उनके आगमन पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और टोंक विधायक सचिन पायलट ने एक साथ खड़े होकर उनकी अगवानी की.
राहुल गांधी को हल किया भेंट
एयरपोर्ट के बाहर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और विधायकों ने राहुल गांधी का स्वागत करते हुए उन्हें प्रतीकात्मक रूप से एक हल भेंट किया. राहुल गांधी ने हल को स्वीकार करते हुए उसे हाथ में लिया और नेताओं के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. इसके बाद वे सड़क मार्ग से पुष्कर के लिए रवाना हो गए.
पावन धरा राजस्थान पधारे नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
— Rajasthan PCC (@INCRajasthan) June 1, 2026
राहुल जी किशनगढ़ से पुष्कर प्रस्थान करेंगे जहां वे संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों से संवाद करेंगे। pic.twitter.com/YD14DH1BLE
चिंतिन शिविर के समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल
राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है, जो पुष्कर में आयोजित किया जा रहा है. इस शिविर में संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और पार्टी के भविष्य के रोडमैप पर मंथन किया गया है.
राहुल गांधी समापन सत्र को करेंगे संबोधित
समापन सत्र में राहुल गांधी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि उनके भाषण में संगठन विस्तार, युवा नेतृत्व, चुनावी तैयारियों और राष्ट्रीय मुद्दों पर कांग्रेस की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिए जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस के साथ टला बड़ा हादसा, टीम बस में शॉर्ट सर्किट के बाद फैला धुआं-धुआं



