Monday, June 1, 2026
HomeUser Interest CategoryIPL-CricketIPL 2026 फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस के साथ टला...

IPL 2026 फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस के साथ टला बड़ा हादसा, टीम बस में शॉर्ट सर्किट के बाद फैला धुआं-धुआं

IPL 2026 फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। होटल लौटते समय टीम बस में शॉर्ट सर्किट होने से धुआं भर गया, जिसके बाद बस को तुरंत रोककर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Gujarat Titans: आईपीएल फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों मिली हार के बाद होटल लौट रही गुजरात टाइटंस की टीम के साथ बड़ा हादसा टल गया. दरअसल टीम को लेकर होटल लौट रही बस में शॉर्ट सर्किट होने से वाहन बीच रास्ते में ही खराब हो गया. इसके बाद सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों को बीच सड़क पर बस से उतरना पड़ा.

शॉर्ट सर्किट के बाद बस में फैला धुआं

जानकारी के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट के कारण बस के अंदर धुआं फैल लग गया, इसके बाद बस को तुरंत रोक लिया गया. शुभमन गिल समेत तमाम खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को तुरंत बस से नीचे उतारा गया. इस हादसे में टीम के किसी सदस्य को चोट नहीं आई है. सभी सदस्य सुरक्षित हैं.

दूसरी बस से पहुंचाया गया होटल

हालांकि इस घटना के बाद खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को थोड़ा इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद दूसरी बस की व्यवस्था की गई और सभी को सुरक्षित होटल ले जाया गया. इस घटना ने गुजरात टाइटंस के लिए एक बेहद खराब दिन के अंत में सामने आई. क्योंकि गुजरात टाइटंस को रविवार को आईपीएल फाइनल में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

इससे पहले अहमदाबाद रवानगी में भी हुई देरी

इससे पहले मुल्लांपुर में दूसरा क्वालीफायर जीतने के बाद चंडीगढ़ में खराब मौसम के कारण 30 मई को अहमदाबाद के लिए उनकी निर्धारित रवानगी में अत्यधिक देरी हुई. गुजरात टाइटंस की टीम शनिवार को देर शाम ही यहां पहुंच पाई थी.

ये भी पढ़ें: RCB ने लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीतकर रचा इतिहास, विराट कोहली ने खेली शानदार पारी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image