Monday, June 1, 2026
HomeLatest NewsRCB ने लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीतकर रचा इतिहास, विराट कोहली...

RCB ने लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीतकर रचा इतिहास, विराट कोहली ने खेली शानदार पारी

RCB ने IPL 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीत लिया। इसके साथ ही वह मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई।

IPL 2026 Final, RCB vs GT Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया. आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में RCB ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर दूसरी लगातार ट्रॉफी जीती. इस जीत के साथ आरसीबी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद लगातार 2 बार खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई. इसी के साथ ही RCB आईपीएल के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने एक सीजन में पावरप्ले में 35 विकेट लिए हैं.

RCB ने गेंदबाजों ने पिच का भरपूर फायदा उठाया

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी RCB के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. धीमी पिच का पूरा फायदा उठाते हुए उन्होंने गुजरात टाइटंस को निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन पर रोक दिया. गुजरात की बल्लेबाजी शुरुआत से ही संघर्ष करती नजर आई. कप्तान शुभमन गिल (10) और साई सुदर्शन (12) जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम दबाव में आ गई.

GT की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर ने बनाए सबसे ज्यादा रन

गुजरात की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे अधिक संघर्ष करते हुए नाबाद 50 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. RCB के लिए रसिख सलाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट हासिल किए.

विराट ने खेली मैच विनिंग पारी

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB को विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने तेज शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए मात्र 27 गेंदों में 62 रन जोड़कर मैच का रुख आरसीबी की ओर मोड़ दिया. अय्यर ने 16 गेंदों पर 32 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने नाबाद 75 रन की मैच विनिंग पारी खेली.

कोहली ने 25 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

कोहली ने 42 गेंदों की अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए. खास बात यह रही कि पैर में परेशानी होने के बावजूद उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे. उन्होंने केवल 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल में उनके सबसे तेज अर्धशतकों में से एक रहा.

छक्का लगाकर कोहली ने दिलाई जीत

अंत में जितेश शर्मा के साथ मिलकर कोहली ने टीम को 18वें ओवर में जीत दिला दी. जीत का शॉट भी कोहली के बल्ले से निकला, जिन्होंने छक्का लगाकर आरसीबी को चैंपियन बनाया. लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतकर RCB ने साबित कर दिया कि वह अब आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में शामिल हो चुकी है. वहीं विराट कोहली एक बार फिर बड़े मैच के सबसे बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे.

ये भी पढ़ें: जून के पहले दिन महंगाई का एक और झटका, LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें अब कितने रुपए में मिलेगा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image