LPG Price Hike: जून महीने के पहले ही दिन आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है. 19 किलो वाला सिलेंडर 42 रुपए तक महंगा हो गया है. हालांकि राहत की बात यहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
आपके शहर में कितने में मिलेगा सिलेंडर
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपये से बढ़ाकर 3,113.50 रुपये कर दी गई है. मुंबई में इसकी कीमत 3067 रुपए है. वहीं कोलकाता की बात करें तो यहां इसकी कीमत 3255.50 रुपए हो गई है. चेन्नई में इसकी कीमत 3283 रुपए पहुंच गई है.
घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं
घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू LPG सिलेंडर की दामों में कोई बदलाव नहीं कि गया है. दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये है. मुंबई में 912, कोलकाता में 939 रुपए और चेन्नई में 928.50 रुपए बनी हुई है.
क्यों बढ़ रहे दाम ?
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा सप्लाई में बाधा उत्पन्न हो गई है. जिसका वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. भारत जो अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है. ऐसे में सप्लाई प्रभावित होने से ईंधन की कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है. यही वजह है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. भारत का करीब 40 फीसदी कच्चा तेल, 65 फीसदी प्राकृतिक गैस और 90 प्रतिशत LPG खाड़ी देशों से आता है.



