Friday, May 15, 2026
HomeLatest Newsगाजीपुर हत्याकांड ने मचाया राजनीतिक बवाल, कांग्रेस ने योगी-मोदी सरकार पर महिलाओं...

गाजीपुर हत्याकांड ने मचाया राजनीतिक बवाल, कांग्रेस ने योगी-मोदी सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा में विफलता का आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गाजीपुर में एक लड़की की कथित हत्या और बलात्कार की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठाए। उन्होंने राज्य में बेटियों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता जताई। घटना के बाद आरोपी गिरफ्तार हुआ। प्रियंका गांधी ने भी सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा में विफलता का आरोप लगाया।

Ghazipur Girl Murder Case : नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक लड़की की कथित तौर हत्या किए जाने की घटना को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर निशाना साधा तथा सवाल किया कि उनके राज्य में बेटियां इतनी असुरक्षित क्यों हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस देश और प्रदेश में मां-बाप को अपनी बेटी की प्राथमिकी लिखवाने के लिए गुहार लगानी पड़े, वहां की सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। गाजीपुर के करंडा इलाके में गत 15 अप्रैल को एक लड़की की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी हरिओम पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद समाजवादी प्रतिनधिमंडल के दौरे के दौरान ग्रामीणों और सपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव भी हुआ था।

मणिपुर की बेटी ने न्याय की राह देखते-देखते दम तोड़ा : योगी

गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा, उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर में विश्वकर्मा समाज की एक बेटी के साथ बलात्कार और निर्मम हत्या – और फिर परिवार को प्राथमिकी दर्ज कराने से रोकने के लिए धमकियाँ, हिंसा। हाथरस, कठुआ, उन्नाव और आज ग़ाज़ीपुर, यह एक ‘पैटर्न’ है। मणिपुर की बेटी ने न्याय की राह देखते-देखते दम तोड़ दिया।उन्होंने दावा किया, हर बार वही चेहरा, पीड़िता दलित, पिछड़ी, आदिवासी, गरीब। हर बार वही सच्चाई, अपराधी को संरक्षण, पीड़ित को प्रताड़ना।

हर बार वही चुप्पी, सत्ता की, जिन्हें बोलना चाहिए था। गांधी ने कहा कि जिस देश और प्रदेश में माँ-बाप को अपनी बेटी की प्राथमिकी लिखवाने के लिए भीख माँगनी पड़े, उस देश की सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हो, परिवार को सुरक्षा मिले, उच्चस्तरीय जांच हो और तुरंत न्याय मिले। मोदी जी, मुख्यमंत्री जी जवाब दीजिए, आपके राज में बेटियां इतनी असुरक्षित क्यों हैं?

न्याय मांगा नहीं, छीना जाता है और हम छीनकर लाएंगे : योगी

गांधी ने कहा, ऐसे हालात में न्याय मांगा नहीं, छीना जाता है और हम छीनकर लाएंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘एक्स’ पर कहा, गाजीपुर में एक लड़की की हत्या के मामले में पहले मामला दर्ज होने में आनाकानी, फिर पीड़ित परिवार को धमकियां मिलना और दबंगों द्वारा अराजकता फैलाना यह दिखाता कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर है। भाजपा राज में अब यही अघोषित कानून बन गया है कि जब भी किसी महिला पर अत्याचार होता है तो पीड़ित को ही और प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी-बड़ी बातें सिर्फ दिखावा हैं।

प्रियंका ने कहा, उन्नाव हो, हाथरस हो, प्रयागराज हो या गाजीपुर, जहां भी महिलाओं के साथ अन्याय हुआ, भाजपा अपनी पूरी सत्ता के साथ पीड़िता के खिलाफ, अत्याचारी के साथ खड़ी हो गई। देश भर की महिलाएं ये अंधेरगर्दी देख रही हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular