CP Radhakrishnan Jaipur Visit : जयपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan) आज (शनिवार) राजस्थान दौरे पर है। वे दिल्ली से वायुसेना के विशेष विमान से सुबह 9 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा (Deputy CM Dr. Premchand Bairwa) ने उनका स्वागत किया।
Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan, addressed the 23rd Cancer Survivors’ Day organised by Bhagwan Mahaveer Cancer Hospital and Research Centre in Jaipur today.
— Vice-President of India (@VPIndia) April 25, 2026
Describing cancer survivors as true warriors, he said their courage and resilience inspire hope and strength… pic.twitter.com/1rk686enwV
इसके बाद उपराष्ट्रपति ने एक निजी अस्पताल में आयोजित 23वें कैंसर सर्वाइवर्स डे समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिभाऊ बागड़े (Haribhau Bagde) और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने की, जबकि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर (Gajendra Singh Khimsar) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि केंद्र सरकार कैंसर के इलाज को लेकर गंभीर है और खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दे रही है। उन्होंने बताया कि देशभर में डे-केयर सेंटरों का विस्तार किया गया है और 450 से अधिक सेंटर पहले से ही संचालित हो रहे हैं, जिससे मरीजों को बेहतर और सुलभ इलाज मिल सके।
Live : Vice President Shri C. P. Radhakrishnan’s address at the 23rd Cancer Survivors' Day organized by BMCHRC at Maharana Pratap Auditorium, Jaipur https://t.co/l89OqVYJin
— Vice-President of India (@VPIndia) April 25, 2026
एंटी कैंसर दवाओं को भी आयुष्मान आरोग्य में जोड़ा
उपराष्ट्रपति ने कहा कि एंटी कैंसर दवाओं को भी आयुष्मान आरोग्य में जोड़ा जा रहा है। इस साल फरवरी से सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस तरह के कदम बदलाव का आधार बनते हैं। उपराष्ट्रपति ने राजस्थान में हो रहे काम के लिए सीएम भजनलाल शर्मा की सराहना की। साथ ही चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की भी तारीफ की।



