Friday, May 15, 2026
HomeLatest Newsनीमराना में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, 4 लोगों की...

नीमराना में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Neemrana Fire Tragedy: नीमराना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलसी है। आग इतनी भीषण थी कि लोग बाहर नहीं निकल सके।

Neemrana Fire Tragedy: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां मोहलड़िया–बिचपुरी रोड स्थित एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग इतनी भीषण थी कि गोदाम में मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके.

जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित

डीएसपी चारुल गुप्ता ने बताया कि शवों के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि ‘2 बच्चियों और 2 पुरुषों के शव मिले हैं. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.’फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने मौके से सैंपल एकत्रित कर लिए हैं और उनकी जांच की जा रही है, ताकि आग लगने के असली कारणों का पता लगाया जा सके.

प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे को लेकर बताई ये बात

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कबाड़ गोदाम में आग लगते ही वहां काम कर रहे मजदूरों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन मुख्य गेट पर एक ट्रक फंसा हुआ था, आग भड़कते ही ट्रक चालक मौके से भाग गया, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, बताया जा रहा है कि आग की लपटों से घिरे ट्रक के कारण मजदूर गेट तक नहीं पहुंच सके। इसके बाद वे पास की प्लास्टिक दाने की फैक्ट्री की दीवार की ओर भागे, लेकिन दीवार ऊंची होने के कारण उसे पार नहीं कर सके और आग की चपेट में आ गए.

गोदाम में बड़ी मात्रा में था प्लास्टिक और ज्वलनशील पदार्थ

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गोदाम किराए की जमीन पर लंबे समय से संचालित हो रहा था. गोदाम में बड़ी मात्रा में कबाड़ सामग्री जमा थी, जिसमें प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील पदार्थ शामिल होने की संभावना है. यही कारण है कि आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप ले लिया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस और प्रशासन की टीम ने जांच शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान के लिए शवों के DNA सैंपल लिए जा रहे हैं. ]

ये भी पढ़ें: यूपी के मऊ में बेटी की शादी कर लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई, 5 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताई संवेदना


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular