Friday, May 15, 2026
HomeIndiaयूपी के मऊ में बेटी की शादी कर लौट रहे परिवार की...

यूपी के मऊ में बेटी की शादी कर लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई, 5 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताई संवेदना

Mau Road Accident: मऊ में स्कॉर्पियो और ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा दोहरीघाट क्षेत्र में तड़के हुआ, जब शादी से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से टकरा गई।

Mau Road Accident: यूपी के मऊ जिले में शनिवार तड़के स्कॉर्पियो और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, यह हादसा तड़के करीब 3 बजे दोहरीघाट थाना क्षेत्र में राजमार्ग पर हुआ जब गोरखपुर जिले के रानीडीहा का निवासी एक परिवार 2 सहयोगियों के साथ रांची (झारखंड) से अपनी बेटी की शादी कर स्कॉर्पियो से लौट रहा था.

कैसे हुआ हादसा ?

घोसी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड नंबर की कार अनियंत्रित होकर गलत लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और स्कॉर्पियो सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही दोहरीघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद शवों को वाहन से बाहर निकाला गया.

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान विनय श्रीवास्तव (53), उनकी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (48), पुत्र कृतार्थ श्रीवास्तव (27), रविंद्र यादव (20) और पुरुषोत्तम कुमार (28) के रूप में हुई है. रविंद्र और पुरुषोत्तम गया जिले के रहने वाले थे. उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच कर रही है.

हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक

हादसे पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-‘जनपद मऊ में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.’

ये भी पढ़ें: इस्लामाबाद में शांति वार्ता पर ईरान की दो टूक, कहा-‘अमेरिका से नहीं होगी कोई सीधी बातचीत’


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular