Thursday, May 21, 2026
HomeIndiaपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लगे शराब पीकर विधानसभा में आने...

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लगे शराब पीकर विधानसभा में आने के आरोप, अकाली दल ने वीडियो शेयर कर की डोप टेस्ट की मांग

Bhagwant Mann Drunk Row: पंजाब सीएम भगवंत मान पर शिरोमणि अकाली दल ने विधानसभा में शराब पीकर आने का आरोप लगाया है और वीडियो शेयर कर डोप टेस्ट की मांग की है। पार्टी ने उनके व्यवहार की निंदा की। वहीं विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी आरोप लगाते हुए सभी के टेस्ट की मांग की।

Bhagwant Mann Drunk Row: पंजाब के सीएम भगवंत मान पर शिरोमणि अकाली दल ने गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसके बाद राज्य की सियासत गरमा गई है. अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा के अंदर शराब पीकर आने का आरोप लगाया है. इस संबंध में अकाली दल ने अपने ऑफिशियल हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया है और इसे शर्मनाक बताया है.

अकाली दल ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- यह बहुत ही शर्मनाक बात है कि भगवंत मान, आज मजदूर दिवस के दिन मुख्यमंत्री शराब पीकर विधानसभा के पवित्र कक्ष में पहुंचे.

अकाली दल ने की सीएम मान के व्यवहार की निंदा

अकाली दल ने आगे कहा कि आप स्वयं देख सकते हैं कि मुख्यमंत्री विधानसभा में कैसा व्यवहार कर रहे हैं. पार्टी मुख्यमंत्री के इस व्यवहार की कड़ी निंदा करती है. आज उन्हें शराब पीकर विधानसभा नहीं आना चाहिए था. शिरोमणि अकाली दल मांग करता है कि आज पूरे पंजाब के सामने मुख्यमंत्री का डोप टेस्ट कराया जाए ताकि पंजाब के लोगों को सच का पता चल सके.

‘हम विधानसभा में आकर क्या करें, जहां मुख्यमंत्री नशे में हों’

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, “हम विधानसभा में आकर क्या करें, जहां मुख्यमंत्री नशे में हों? जब राज्य का मुखिया ही पूरी तरह नशे में हो तो सत्र बुलाने का क्या मतलब है? हम मांग करते हैं कि सभी का टेस्ट कराया जाए.”

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विवादित बयान को लेकर FIR दर्ज कराने की मांग वाली याचिका खारिज


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular