Saturday, October 31, 2026
HomeLatest Newsपुणे:लोनावला में झरने में बहे एक ही परिवार के 5 लोग, 4...

पुणे:लोनावला में झरने में बहे एक ही परिवार के 5 लोग, 4 के मिले शव,1 लापता बच्चे की तलाश जारी,घटना का सामने आया Video

पुणे के लोनावला इलाके में रविवार को भूशी बांध के पास झरने में एक बड़ा हादसा हो गया.झरने में अचानक पानी बढ़ने से एक ही परिवार के 5 लोग पानी में बह गए.इस घटना में एक महिला और 2 नाबालिग लड़कियों की पानी में डूबने से मौत हो गई,जिनके शव बचाव दल ने बरामद कर लिए हैं.वहीं परिवार के 2 लापता बच्चों में से मारिया अकील अंसारी का शव बरामद कर लिया है और अदनान सबहत अंसारी की तलाश अब भी जारी है.

घटना का सामने आया वीडियो

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोगों का एक समूह इस क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आए पानी के तेज बहाव में बहता दिखाई दे रहा है.पुलिस के अनुसार,अन्य 2 लापता बच्चों में से मारिया अकील अंसारी (9) का शव बरामद कर लिया है, वहीं अदनान सबहत अंसारी (4) की तलाश जारी है.

एक लापता बच्चे का शव मिला

पुणे ग्रामीण पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस, नौसेना के गोताखोरों और अन्य बचाव दलों ने सोमवार को 2 लापता बच्चों की तलाश फिर से शुरू की और दुर्घटनास्थल के पास एक जलाशय से मारिया अंसारी (9) का शव बरामद किया.उन्होंने बताया कि दूसरे लापता बच्चे अदनान सबाहत अंसारी (4) की तलाश अभी भी जारी है.

2 लापता बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लोनावला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘वन्यजीव रक्षक मावल, शिव दुर्ग ट्रेकर्स संगठन और नौसेना के गोताखोरों के बचाव दल ने सोमवार की सुबह दोनों बच्चों की तलाश के लिए फिर से अभियान शुरू किया.रविवार को एक खोजी दल ने जलाशय से शाहिस्ता लियाकत अंसारी (36), अमीमा आदिल अंसारी (13) और उमेरा आदिल अंसारी (8) के शव बरामद किए.

पुलिस ने बताया कैसे हुआ हादसा ?

पुलिस के अनुसार, यह परिवार पुणे के हडपसर क्षेत्र के सैयद नगर का रहने वाला था.परिवार के 16-17 सदस्य रविवार को पिकनिक मनाने गए थे.उन्होंने लोनावला के निकट एक सुंदर स्थान पर जाने के लिए किराए पर निजी बस ली थी.पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि अंसारी परिवार के सदस्य भुशी बांध के पास झरना देखने गए थे, लेकिन इलाके में भारी बारिश के कारण पानी के तेज बहाव में बह गए.एक रिश्तेदार ने बताया कि रविवार को परिवार के 15 से अधिक सदस्यों ने पिकनिक मनाने के लिए लोनावला जाने के वास्ते बस किराए पर ली थी.

50 हजार से अधिक लोग रविवार को लोनावला घूमने पहुंचे

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को 50,000 से अधिक लोग घूमने के लिए लोनावला पहुंचे.मानसून का मौसम शुरू होते ही भुशी बांध और समीपवर्ती पवाना बांध देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं.इस दौरान बारिश के कारण उन्हें बांध और झरने से दूर रहने की चेतावनी भी दी जाती है लेकिन पर्यटक कई बार इस चेतावनी की अनदेखी करते हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image