Pune Building Collapsed: महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में बुधवार को भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया. जहां मोशी इलाके में कचरे का विशाल ढेर अचानक खिसककर एक तीन मंजिला इमारत पर गिर गया, जिससे पूरी इमारत ढह गई। आशंका है कि हादसे के समय इमारत के भीतर मौजूद करीब 16 कर्मचारी मलबे में दब गए हैं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया.
#WATCH | महाराष्ट्र | पिंपरी चिंचवाड़ के मोशी इलाके में एक इमारत गिर गई; लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। बचाव अभियान जारी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2026
(वीडियो सोर्स: पिंपरी चिंचवाड़ फायर डिपार्टमेंट) pic.twitter.com/Y16vR3bTLM
भारी बारिश बनी हादसे की वजह
पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने बताया कि यह इमारत कचरे के एक बड़े ढेर के ठीक पास बनी हुई थी. शुरुआती तौर पर लगता है कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कचरे का ढेर ढीला पड़ गया और अचानक इमारत पर आ गिरा. उन्होंने कहा कि इमारत का इस्तेमाल एक निजी कंपनी के प्रशासनिक कार्यालय के रूप में किया जा रहा था. यही कंपनी नगर निगम की ओर से उस स्थान पर कचरा प्रसंस्करण (वेस्ट प्रोसेसिंग) का कार्य कर रही थी.

16 कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका
नगर निगम के अनुसार, हादसे के समय इमारत के अंदर कंपनी के करीब 16 कर्मचारी मौजूद थे. सभी के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. प्रशासन अभी कर्मचारियों की सटीक संख्या और उनकी स्थिति का पता लगाने में जुटा है.
#WATCH | महाराष्ट्र | पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में इमारत ढहने की घटना पर पिंपरी-चिंचवड़ के मेयर रवि लांडगे ने बताया, "पूरे शहर में भारी बारिश के कारण जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसके कारण जमा हुआ कचरा और मलबा एक ऑफिस की इमारत पर गिर गया है, जिससे कंक्रीट का स्लैब ढह गया। उस समय… https://t.co/zAKiFR92j2 pic.twitter.com/hrIfsHond4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2026
NDRF और दमकल की टीमें मौके पर
हादसे की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), दमकल विभाग, पुलिस और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं, बचाव दल भारी मशीनों और विशेष उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का काम कर रहे हैं. राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है.



