Friday, May 22, 2026
HomeIndiaप्रियंका गांधी निवाई में जनसभा को करेंगी संबोधित  

प्रियंका गांधी निवाई में जनसभा को करेंगी संबोधित  

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा 10 सितंबर को राजस्थान के टोंक जिले के निवाई में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रियंका गांधी राज्य सरकार की इंदिरा रसोई- ग्रामीण योजना की शुरुआत करेंगी और 10 सितंबर को टोंक जिले के निवाई के झिलाई गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

वर्तमान में इंदिरा रसोई योजना शहरों में चल रही है जहां 8 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब यह योजना गांवों में भी शुरू की जाएगी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि निवाई में जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रियंका गांधी अपने परिवार के साथ सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर पहुंची। वह अपने परिवार के साथ एक होटल में ठहरी हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular