Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsPriyanka Gandhi: फिलिस्तीन के बाद अब प्रियंका गांधी ने बांग्लादेशी हिंदुओं के...

Priyanka Gandhi: फिलिस्तीन के बाद अब प्रियंका गांधी ने बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में उठाई आवाज, ऐसा बैग लेकर संसद पहुंचीं, देखें Video

नई दिल्ली, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के कई अन्य सांसदों ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय और दूसरे अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार के खिलाफ मंगलवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और सरकार से उनके लिए न्याय की मांग की. उन्होंने अपने हाथ में बैग भी ले रखा था जिस पर ‘बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों’ लिखा हुआ था.

कांग्रेस ने की नारेबाजी

प्रियंका गांधी और कई अन्य सांसद संसद भवन में मकर द्वार के निकट एकत्र हुए और केंद्र सरकार जवाब दो और वी वांट जस्टिस के नारे लगाए. कांग्रेस ने सोमवार को भी इस विषय को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया था.

प्रियंका गांधी ने शून्यकाल में भी उठाया था मामला

केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान भी यह विषय उठाया था. इससे पहले वह सोमवार को फिलिस्तीनी लोगों के समर्थन में फिलिस्तीन लिखा हुआ हैंडबैग लेकर संसद पहुंची थीं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular