Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsMahakumbh Mela खत्म होने के बाद भी बड़ी संख्या में प्रयागराज पहुंच...

Mahakumbh Mela खत्म होने के बाद भी बड़ी संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे श्रद्धालु, संगम में लगा रहे डुबकी

Prayagraj Mahakumbh Mela: महाकुंभ के समाप्त होने के बाद भी श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने का सिलसिला जारी है. भीड़ कम होने के कारण अब वे लोग भी आ रहे हैं, जो कुंभ के दौरान स्नान नहीं कर पाए थे। 45 दिनों तक चले महाकुंभ में रिकॉर्ड 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

Prayagraj Mahakumbh Mela: धार्मिक समागम महाकुंभ 2025 बुधवार को संपन्न हो गया, लेकिन मेले के दौरान भारी भीड़ की वजह से संगम में डुबकी लगाने से वंचित रह गए श्रद्धालु अब भीड़ कम होने से यहां आ रहे हैं और संगम में स्नान कर रहे हैं. जल पुलिस के प्रभारी जनार्दन साहनी ने बताया कि आम दिनों की तुलना में संगम में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ है और लोग आनंद के साथ संगम में डुबकी लगा रहे हैं। जल पुलिस के साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी सुरक्षा में तैनात है.

महाकुंभ में रिकॉर्ड 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

साहनी ने कहा कि 45 दिनों तक चले महाकुंभ में रिकॉर्ड 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई, लेकिन कई लोग भारी भीड़ को देखते हुए यहां आने की हिम्मत नहीं जुटा सके और अब वे पुण्य लाभ अर्जित करने संगम आ रहे हैं.

प्रयागराज पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने कही ये बात

चेन्नई से आए आशीष कुमार सिंह ने कहा कि वह गुरुवार को रात 11.30 बजे प्रयागराज पहुंचे और आज उन्होंने संगम में डुबकी लगाई. भीड़ की वजह से उन्होंने मेला समाप्त होने के बाद आने का मन बनाया. कक्षा 11 के विद्यार्थी सिंह ने बताया कि उनका जन्म बिहार में हुआ, लेकिन वह पले बढ़े चेन्नई में, इसलिए वह हिंदी और भोजपुरी के साथ ही तमिल भाषा में भी बात कर लेते हैं.

वहीं, जयपुर से आए योगेंद्र गंगवार ने कहा कि वह भी मेले में आने से चूक गए क्योंकि बस और ट्रेनों में जगह नहीं थी. उन्होंने कहा कि अब वह बड़े आराम से जयपुर से प्रयागराज आए हैं और उनकी योजना दिन में संगम में डुबकी लगाने की है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image