Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsओट्स और जूस में छुपा था ज़हर, नाइजीरियाई महिला मुंबई बस में...

ओट्स और जूस में छुपा था ज़हर, नाइजीरियाई महिला मुंबई बस में पांच करोड़ की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार!

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दिल्ली से एक बस से मुंबई आ रही एक नाइजीरियाई महिला के पास से करीब पांच करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

मुंबई: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दिल्ली से एक बस से मुंबई आ रही एक नाइजीरियाई महिला के पास से करीब पांच करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बाद में उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया जिसे ये मादक पदार्थ दिए जाने थे। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पदार्थ को खाद्य (ओट्स) पैकेट और जूस के पैकेट में छिपाकर रखा गया था।

सटीक सूचना मिलने पर डीआरआई अधिकारियों ने बृहस्पतिवार तड़के महिला को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले उन्होंने दिल्ली से आ रही बस का 50 किलोमीटर तक पीछा किया। डीआरआई अधिकारियों ने 2.56 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 584 ग्राम नशीली गोलियां बरामद की, जिनकी कुल अनुमानित कीमत पांच करोड़ रुपये है। अधिकारी ने बताया कि नाइजीरियाई नागरिक को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular