Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsIndigo Flight: मदुरै जा रही इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी,...

Indigo Flight: मदुरै जा रही इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, 68 यात्रियों को लेकर वापस चेन्नई लौटा विमान

Indigo Flight returned: चेन्नई से मदुरै जा रहे इंडिगो की फ्लाइट में शुक्रवार को तकनीकी खराबी आई गई. जिसके चलते विमान आधे घंटे बाद ही वापस लौट आया. अधिकारियों ने बताया कि करीब आधे घंटे की उड़ान के बाद पायलट को गड़बड़ी का पता चला और उसने चेन्नई वापस आने की अनुमति मांगी.

Indigo Flight returned: चेन्नई से मदुरै जा रहे इंडिगो की फ्लाइट में शुक्रवार को तकनीकी खराबी आई गई. जिसके चलते विमान आधे घंटे बाद ही वापस लौट आया. अधिकारियों ने बताया कि करीब आधे घंटे की उड़ान के बाद पायलट को गड़बड़ी का पता चला और उसने चेन्नई वापस आने की अनुमति मांगी. प्लेन की सेफ लेंडिंग करा दी गई है और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है.

उन्होंने बताया कि विमान में करीब 68 यात्री सवार थे. विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवा ली गई है तथा सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया. निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने इस मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

17 जून को इंडिगो फ्लाइट में बम की मिली थी धमकी

बता दें कि इससे पहले 17 जून को कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी के बाद उसकी नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ी. कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (CIAL) ने बताया कि इंडिगो की उड़ान के बारे में आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी मिली थी. यह उड़ान 157 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों के साथ सुबह 9 बज कर 31 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. इसके बाद, एक ‘बम खतरा आकलन समिति’ (BTAC) बुलाई गई और धमकी को विशिष्ट घोषित किया गया.

इसे भी पढ़ें: Shubhanshu Shukla के Axiom 4 Mission की लॉन्चिंग फिर टली, नई तारीख का जल्द होगा ऐलान, जानें लॉन्च में क्यों हो रही देरी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular