Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsShubhanshu Shukla के Axiom 4 Mission की लॉन्चिंग फिर टली, नई तारीख...

Shubhanshu Shukla के Axiom 4 Mission की लॉन्चिंग फिर टली, नई तारीख का जल्द होगा ऐलान, जानें लॉन्च में क्यों हो रही देरी

Shubhanshu Shukla Axiom 4 Mission: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग एक बार फिर टाल दी गई है। नासा और एक्सिओम स्पेस ने 22 जून को प्रस्तावित प्रक्षेपण को स्थगित करते हुए कहा कि नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

Shubhanshu Shukla Axiom 4: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) ले जाने वाले एक्सिओम-4 मिशन के लिए रविवार को निर्धारित प्रक्षेपण को एक बार स्थगित कर दिया है और नई तारीख की घोषणा आगामी दिनों में की जाएगी.

मिशन टलने की यह रही वजह

‘एक्सिओम स्पेस’ने एक बयान में कहा, ‘नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) ने रविवार यानी 22 जून की निर्धारित तारीख पर प्रक्षेपण नहीं करने का निर्णय लिया है तथा प्रक्षेपण की नई तारीख आगामी दिनों में तय की जाएगी. अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि उसे कक्षीय प्रयोगशाला के ‘ज्वेज्दा सर्विस मॉड्यूल’ के सबसे पिछले हिस्से में हाल में किए गए मरम्मत कार्य के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के संचालन का आकलन जारी रखने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है.

स्पेस एजेंसी ने कहा कि अंतरिक्ष स्टेशन की परस्पर जुड़ी और एक दूसरे पर निर्भर प्रणालियों के कारण नासा यह सुनिश्चित करना चाहता है कि स्टेशन अतिरिक्त चालक दल के सदस्यों के लिए तैयार है और एजेंसी डेटा की समीक्षा करने के लिए आवश्यक समय ले रही है.

मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा जाएगा ISS

उल्लेखनीय है कि इस मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट से ISS भेजा जाना है. एक्सिओम-4 वाणिज्यिक मिशन का नेतृत्व कमांडर पैगी व्हिटसन कर रही हैं, जिसमें शुक्ला मिशन पायलट हैं और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कापू और पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की मिशन विशेषज्ञ हैं.

इसे भी पढ़ें: Israel Iran War: ईरान ने इजराइल के वैज्ञानिकों को बनाया निशाना, प्रमुख शोध संस्थान पर किया मिसाइल अटैक

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular