Saturday, May 16, 2026
Homeदिल्लीपीएम मोदी की देशवासियों से अपील, DP में लगाए तिरंगे की तस्वीर

पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, DP में लगाए तिरंगे की तस्वीर

नयी दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) में तिरंगे की तस्वीर लगाने का आग्रह किया. इससे पहले पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी में भी राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर लगाई. प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन में हिस्सा लेने का आह्वान किया था. पीएम मोदी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) करते हुए लिखा कि ‘हर घर तिरंगा आंदोलन की भावना के साथ आइए हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी को बदलें और इस अनूठे प्रयास को समर्थन दें जो हमारे प्यारे देश और हमारे बीच के बंधन को गहरा करेगा।’ पीएम मोदी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड करें.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular