Friday, July 3, 2026
HomeLatest Newsपीएम मोदी 4 जुलाई को जयपुर को देंगे मेट्रो फेज-2 की सौगात,...

पीएम मोदी 4 जुलाई को जयपुर को देंगे मेट्रो फेज-2 की सौगात, रोजगार उत्सव में युवाओं को नियुक्ति पत्र करेंगे प्रदान

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को बालोतरा के पचपदरा से वर्चुअल माध्यम से 13,037.66 करोड़ रुपये की लागत वाली 41 किलोमीटर लंबी जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसका सीधा प्रसारण जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा, जहां जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में करीब 4,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

PM Modi Rajasthan Visit: जयपुर। पीएम मोदी 4 जुलाई को बालोतरा के पचपदरा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जयपुर मेट्रो फेज-2 का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे. 41 किलोमीटर लम्बे जयपुर मेट्रो फेज- 2 की लागत 13037.66 करोड़ आंकी गई है. इस शिलान्यास समारोह का सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित इंडोर हॉल में सीधा प्रसारण होगा.

रोजगार उत्सव में युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

इस अवसर पर सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित इंडोर हॉल में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का भी आयोजन होगा जिसमें विभिन्न विभागों के नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे. सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में करीब 4 हजार नवनियुक्त कार्मिकों को पंजीकरण उपरांत नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे.

तैयारियों में जुटा प्रशासन

जयपुर मेट्रो द्वितीय फेज के वर्चुअल शिलान्यास एवं जिला स्तरीय रोजगार उत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई. कलेक्टर ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को व्यापक प्रबंध करने, यातायात संचालन, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, भीड़ नियंत्रण तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं महिला पुलिसकर्मियों को तैनात करने के निर्देश प्रदान किए हैं.

सभी मूलभूत सुविधाएं होंगी उपलब्ध

उन्होंने प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा सहायता, एम्बुलेंस, अग्निशमन, विद्युत आपूर्ति, बैकअप जनरेटर, इंटरनेट एवं संचार व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, दिव्यांगजनों के लिए भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने बताया कि इस दौरान हरियालो राजस्थान अभियान के अन्तर्गत जिले में 5 लाख पौधे लगाए जाएंगें.

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रथम) एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर शहर उत्तर राजेंद्र सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर शहर दक्षिण युगांतर शर्मा, जयपुर मेट्रो के निदेशक (कंपनी मामलात) एवं कार्यक्रम के सहायक नोडल महेश बुराडिया, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक नोडल मुकुल कविया सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका वार्ता के दौरान अराघची और गालिबाफ को मारना चाहता था इजराइल ! बड़ी साजिश का खुलासा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image