Monday, July 6, 2026
HomeIndiaइंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया गर्मजोशी से स्वागत

इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया गर्मजोशी से स्वागत

PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की विदेश यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया पहुंचे, जहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका स्वागत किया। यात्रा का उद्देश्य भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी', 'महासागर विजन' और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना है।

PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों की अपनी विदेश यात्रा के पहले चरण में सोमवार को इंडोनेशिया पहुंच गए. जकार्ता एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’, ‘महासागर विजन’ और मुक्त, खुले एवं समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

दिल्ली से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की उनकी यात्रा भारत की पूर्वी देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देगी. उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समग्र विकास भारत की प्राथमिकता है.

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को मिलेगा नया आयाम

प्रधानमंत्री मोदी ने याद दिलाया कि वर्ष 2018 में उनकी पहली इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने रिश्तों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाया था. इसके बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा है. उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंध हैं. यह दौरा दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्री सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूत करेगा.

इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया गर्मजोशी से स्वागत

भारतीय समुदाय से भी करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दौरान इंडोनेशिया में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वह राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ योग्याकार्ता स्थित प्रसिद्ध प्रम्बानन मंदिर का दौरा करेंगे. योग्याकार्ता से लगभग 17 किलोमीटर दूर स्थित प्रम्बानन मंदिर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर माना जाता है. यह मंदिर भारत और इंडोनेशिया के साझा सांस्कृतिक एवं धार्मिक संबंधों का महत्वपूर्ण प्रतीक है.

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी जाएंगे प्रधानमंत्री

इंडोनेशिया दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर मेलबर्न जाएंगे. इसके बाद वह अपनी यात्रा के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

ये भी पढ़ें: मुंबई में भारी बारिश के बीच भी ‘जलसा’ पहुंचे फैंस, अमिताभ बच्चन बोले- आपका ये प्यार भावुक कर देने वाला है’


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image