Monday, April 20, 2026
HomeIndiaपचपदरा स्थित रिफाइनरी में आग के बाद पीएम मोदी का दौरा स्थगित,...

पचपदरा स्थित रिफाइनरी में आग के बाद पीएम मोदी का दौरा स्थगित, उद्घाटन की नई तारीख का ऐलान जल्द

Pachpadra Refinery Fire Update: पचपदरा स्थित रिफाइनरी में आग लगने की घटना के बाद पीएम मोदी का प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) के पास आग लगने के कारण 21 अप्रैल का कार्यक्रम टालना पड़ा। उद्घाटन की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

Pachpadra Refinery Fire: पीएम मोदी के बालोतरा दौरे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. पचपदरा स्थित रिफाइनरी में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने की घटना हुई. जिसके बाद सुरक्षा कारणों के चलते प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि पीएम मोदी को 21 अप्रैल को सुबह करीब 11:30 बजे पचपदरा रिफाइनरी का औपचारिक उद्घाटन करना था.

उद्घाटन की नई तारीख का ऐलान जल्द

पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय की ओर से सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा गया कि आज HRRL रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट के पास आग लगने की एक बुरी घटना के कारण, 21 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री द्वारा रिफाइनरी का उद्घाटन करने का तय कार्यक्रम टाल दिया गया है. आग पर काबू पा लिया गया है. किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. घटना के कारणों का पता लगाने और ज़रूरी सुधार के उपाय करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. उद्घाटन की नई तारीख जल्द ही बताई जाएगी.

आग बुझाने में जुटी फायरब्रिगेड की टीमें

पचपदरा स्थित रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में सोमवार करीब 2 बजे आग भड़क गई, जिसके बाद वहां से काले धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दिया. आग की सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने तुरंत फायर सेफ्टी सिस्टम एक्टिव किया और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य तेज कर दिया गया. एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.

क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में लगी आग

क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) किसी तेल रिफाइनरी का प्राथमिक और सबसे महत्वपूर्ण चरण है, जहां कच्चे तेल (Crude Oil) को उसके विभिन्न घटकों (जैसे नेफ्था, केरोसिन, डीजल) में विभाजित किया जाता है. अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान और आग लगने के असली कारणों का पता लगाया जा सकेगा. फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है.

ये भी पढ़ें: पचपदरा रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में लगी भीषण आग, जानें कितनी है महत्वपूर्ण ?


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular