Monday, April 20, 2026
HomeLatest Newsपचपदरा रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में लगी भीषण आग, जानें कितनी...

पचपदरा रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में लगी भीषण आग, जानें कितनी है महत्वपूर्ण ?

Pachpadra Refinery Fire: पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार दोपहर क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले हुई. आग लगते ही फायर सेफ्टी सिस्टम सक्रिय किया गया और दमकल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।

Pachpadra Refinery Fire: बालोतरा स्थित पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. बता दें कि कल यानि मंगलवार 21 अप्रैल को पीएम मोदी रिफाइनरी का उद्घाटन करना है. उससे ठीक एक दिन पहले रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में आग भड़क गई, जिसके बाद वहां से काले धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दिया.

आग पर काबू पाने में जुटी दमकल की गाड़ियां

आग की सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने तुरंत फायर सेफ्टी सिस्टम एक्टिव किया और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य तेज कर दिया गया. एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.

कितनी महत्वपूर्ण होती है CDU?

क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) किसी तेल रिफाइनरी का प्राथमिक और सबसे महत्वपूर्ण चरण है, जहां कच्चे तेल (Crude Oil) को उसके विभिन्न घटकों (जैसे नेफ्था, केरोसिन, डीजल) में विभाजित किया जाता है. अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान और आग लगने के असली कारणों का पता लगाया जा सकेगा. फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है.

पीएम मोदी के कार्यक्रम पर भी संशय

बता दें कि मंगलवार को सुबह करीब 11.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस रिफाइनरी का औपचारिक उद्घाटन किया जाना है. ऐसे में सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम में बदलाव या अतिरिक्त सतर्कता बरतने की संभावना जताई जा रही है. वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी आज शाम रिफाइनरी पहुंचने का प्रस्तावित कार्यक्रम है, जिसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां और ज्यादा अलर्ट हो गई हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं और तकनीकी टीम पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी के लोकार्पण से पहले पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, दमकल टीमें मौके पर जुटीं


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular