Monday, June 1, 2026
HomeLatest Newsछत्तीसगढ़ में विमान हादसा, पहाड़ी से टकराने के बाद प्लेन बना आग...

छत्तीसगढ़ में विमान हादसा, पहाड़ी से टकराने के बाद प्लेन बना आग का गोला

Chhattisgarh Plane Crash: Jashpur में एक निजी चार्टर्ड विमान आरा पहाड़ियों के पास क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि विमान पेड़ों से टकराने के बाद गिरा और तुरंत आग के गोले में बदल गया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

Chhattisgarh Plane Crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया. जहां आरा पहाड़ियों के पास एक निजी चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया. ग्रामीणों के मुताबिक, यह विमान नारायणपुर क्षेत्र के रतनपहली जंगल में पेड़ों से टकराकर क्रैश हो गया. हादसे के बाद विमान में आग लग गई और पहाड़ी इलाके से धुएं का गुबार उठता देखा गया.

राहत एवं बचाव कार्य शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.आसपास के इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे और उनकी स्थिति क्या है. प्रशासन इस संबंध में जानकारी जुटाने में लगा हुआ है. घटना जिस क्षेत्र में हुई वह घना जंगल और पहाड़ी इलाका है, जिससे राहत कार्य में चुनौतियां आ रही हैं.

हादसे के कारणों का नहीं चल सका पता

हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. तकनीकी खराबी या मौसम को संभावित वजहों के रूप में देखा जा रहा है. जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल सभी की नजरें राहत कार्य और यात्रियों की स्थिति पर टिकी हुई हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image