Friday, October 30, 2026
Homechunavi halchalLok Sabha Election 2024 : PM मोदी 14 मई को वाराणसी लोकसभा...

Lok Sabha Election 2024 : PM मोदी 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे दाखिल,13 मई को होगा रोड शो,जानें पूरा कार्यक्रम

वाराणसी (उप्र),प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शहर इकाई के अध्यक्ष विद्यासागर राय ने रविवार को यह जानकारी दी.

नामांकन से पहले पीएम करेंगे रोड शो

राय ने बताया कि मोदी 13 मई को निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो करेंगे और इसकी तैयारी जारी है.उन्होंने कहा,”रोड शो का मार्ग तय कर लिया गया है.प्रधानमंत्री मोदी 14 मई को वाराणसी सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.”

कांग्रेस और बसपा से ये उम्मीदवार मैदान में

कांग्रेस ने वाराणसी से अपनी उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख अजय राय और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अतहर जमाल लारी को मैदान में उतारा है,वाराणसी में आम चुनाव के सातवें और आखिरी दौर में 1 जून को मतदान होगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image