Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsPM Modi Odisha Visit : पीएम मोदी और जेपी नड्डा का 2...

PM Modi Odisha Visit : पीएम मोदी और जेपी नड्डा का 2 दिवसीय ओडिशा दौरा,कल 2 चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित, जानें पूरा शेड्यूल

भुवनेश्वर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ओडिशा के अपने 2 दिवसीय दौरे के तहत रविवार को भुवनेश्वर पहुंचेंगे.मोदी का रात करीब 9.30 बजे ओडिशा की राजधानी पहुंचने का कार्यक्रम है और वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे.

दो चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

भाजपा के एक नेता ने बताया कि वह सोमवार को ब्रह्मपुर और नबरंगपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 10 मई को फिर से राज्य में आएंगे और इस दौरान वह भुवनेश्वर में एक रोड शो करेंगे और अगले दिन वह बोलांगीर में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी के दौरे को लेकर पुलिस मुस्तैद

प्रधानमंत्री के रविवार को यहां पहुंचने के मद्देनजर ओडिशा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से राजभवन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.नड्डा रविवार दोपहर भुवनेश्वर पहुंचेंगे.उनका दोपहर करीब 3 बजे भुवनेश्वर में भाजपा की प्रदेश इकाई का चुनावी घोषणापत्र जारी करने का कार्यक्रम है.

भाजपा अध्यक्ष राज्य में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए भुवनेश्वर और पड़ोसी कटक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे.राज्य में 13 मई से 1 जून तक मतदान होगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image