Wednesday, June 3, 2026
HomeIndiaपटना में खान सर के कोचिंग पर हमले मामले में पुलिस का...

पटना में खान सर के कोचिंग पर हमले मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत 3 गिरफ्तार

Khan Sir Institute Attack: पटना में खान सरr के कोचिंग संस्थान पर हुए पथराव और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान ‘ज्ञान बिंदु’ के निदेशक रोशन आनंद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Khan Sir Institute Attack: बिहार की राजधानी पटना में ‘खान सर’ के नाम से मशहूर टीचर फैजल खान के कोचिंग संस्थान पर कथित हमले और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान का निदेशक भी शामिल है.

क्या है पूरा मामला ?

मंगलवार रात कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित खान ग्लोबल कोचिंग इंस्टीट्यूट में कुछ लोगों ने पथराव और तोड़फोड़ की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शुरुआत में खान सर ने दावा किया था कि संस्थान पर गोलीबारी भी हुई है, लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई. बाद में खान सर ने भी कहा कि अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा.

सीसीटीवी में क्या मिला?

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में 15-20 लोग संस्थान पर ईंट-पत्थर फेंकते और होर्डिंग्स को नुकसान पहुंचाते दिखाई दिए हैं. जांच में सामने आया है कि इनमें कुछ लोग पटना के एक अन्य कोचिंग संस्थान से जुड़े हो सकते हैं.

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने प्रतिद्वंद्वी ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रोशन आनंद समेत अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार किया है. इनके अलावा 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. पटना पुलिस ने बताया कि खान ग्लोबल कोचिंग के प्रबंधक कन्हैया कुमार सिंह की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

खान सर ने क्या कहा?

खान सर ने आरोप लगाया कि कम फीस में शिक्षा देने और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणामों के कारण कुछ लोग उनके संस्थान से नाराज हैं. उन्होंने राज्य सरकार से संस्थान और वहां पढ़ने वाले गरीब छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

बिहार के शिक्षा मंत्री ने कही ये बात

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और भविष्य में कोचिंग संस्थानों के बीच ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नीति बनाई जाएगी. वहीं जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि बिहार सरकार कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पुलिस की जांच जारी

पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया मामला कोचिंग संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है. फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है.

ये भी पढ़ें: पानी मांगने पर केस दर्ज करने पर भड़के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, बोले-‘BJP सरकार अभिमान की पराकाष्ठा पर पहुंची’


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image