Tuesday, October 27, 2026
HomeLatest NewsParliament Monsoon Session: लोकसभा में बिहार में SIR के मुद्दे पर विपक्ष...

Parliament Monsoon Session: लोकसभा में बिहार में SIR के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही की गई स्थगित

Parliament Monsoon Session: लोकसभा में शुक्रवार को बिहार की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया। कार्यवाही शुरू होने के महज 3 मिनट बाद ही सदन को दोपहर 2 बजे तक स्थगित करना पड़ा।

Parliament Monsoon Session: विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर शुक्रवार को भी लोकसभा में हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के 3 मिनट के भीतर ही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई. सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया, तभी विपक्षी दलों के सदस्य SIR के मुद्दे पर चर्चा की मांग करने लगे.

प्रश्नकाल बहुत महत्वपूर्ण समय होता है : ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से अपनी सीटों पर बैठने का आग्रह करते हुए कहा, ‘सदन की गरिमा को बनाकर रखिए. प्रश्नकाल बहुत महत्वपूर्ण समय होता है. उन्होंने सदस्यों के नारेबाजी करने और तख्तियां दिखाने पर निराशा प्रकट करते हुए कहा कि विपक्षी सदस्य प्रश्नकाल में अन्य सदस्यों के प्रश्न पूछने का और सरकार को जवाबदेह ठहराने का अधिकार नहीं छीन सकते. बिरला ने कहा कि यह सदस्यों का गलत तरीका और गलत आचरण है.

निचले सदन में 2 दिन ही हो सका प्रश्नकाल

हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही 11 बजकर 3 मिनट पर दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. बता दें कि संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत बीते 21 जुलाई को हुई थी और निचले सदन में केवल 2 दिन, गत मंगलवार और बुधवार को प्रश्नकाल हो पाया है.

ये भी पढ़ें: ED summons Anil Ambani: अनिल अंबानी को ED ने किया तलब, इस तारीख को दिल्ली मुख्यालय बुलाया, 17 हजार करोड़ के लोन घोटाले मामले में होगी पूछताछ

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image