Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaपरिवर्तन संकल्प यात्रा अब जन-जन की यात्रा बनी - जोशी

परिवर्तन संकल्प यात्रा अब जन-जन की यात्रा बनी – जोशी

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को कहा कि पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा अब जन-जन की यात्रा बन गई है और राज्य के हर कोने से इस यात्रा को जनता का स्नेह व समर्थन मिल रहा है। जोशी ने उदयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया युवाओं और किसानों में राज्य की कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को लेकर भारी रोष है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की हमेशा के लिए विदाई तय हो चुकी है।

राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर भाजपा ने 4 दिशाओं से परिवर्तन यात्राएं शुरू की हैं। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बयाना में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जो काम कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई, उससे ज्यादा काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 9 साल में कर दिखाया है। गुर्जर ने कहा 400 नये मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय और विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। इसके अलावा, भाजपा के शासनकाल में एक्सप्रेस-वे, हाईवे, आधुनिक रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे का निर्माण भी तेज गति से हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल शासन के चलते ही आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

गुर्जर ने कहा इन 9 वर्षों में सांस्कृतिक विरासत को संवारने का काम भी तेजी से किया गया है। देश के करोड़ों लोगों की आस्था का द्योतक प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार होने को है। वहीं, काशी विश्वनाथ और महाकाल कॉरिडोर की स्थापना कर सरकार ने देश की सांस्कृतिक धरोहर का पुनर्निर्माण किया है। भाजपा की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, गुर्जर ने कहा आज राजस्थान भ्रष्टाचार में सबसे आगे है। राजस्थान को परिवर्तन की जरूरत है। इसके लिए राज्य की जनता को ‘डबल इंजन’ की भाजपा सरकार को लाना होगा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular