Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsParis Olympics 2024: रेसलर विनेश फोगाट नहीं खेल पाएंगी फाइनल,अयोग्य किया गया...

Paris Olympics 2024: रेसलर विनेश फोगाट नहीं खेल पाएंगी फाइनल,अयोग्य किया गया घोषित,जानिए क्या है वजह

पेरिस ओलंपिक 2024 के कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक से बाहर कर दिया गया है. उन्हें अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है. बुधवार को उनका वजन करीब 100 ग्राम ज्यादा मिला.

ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं थी

विनेश फोगाट ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में सबसे पहले मुकाबले में जापान की ओलंपिक चैंपियन युई सुसाकी को हराकर उलटफेर किया था.उसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने यूक्रेन की ओकसाना लिवाच को शिकस्त दी और फिर सेमीफाइनल में क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हराया था और वह ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं थी.

भारतीय ओलंपिक संघ ने कही ये बात

भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा-भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किग्रा से अयोग्य घोषित कर दिया गया. रात भर टीम के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उसका वजन कुछ ग्राम 50 किलोग्राम से अधिक हो गया.इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी.भारतीय टीम आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती है.यह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image