Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Crash: ट्रंप टैरिफ से एक दिन पहले शेयर बाजार में...

Stock Market Crash: ट्रंप टैरिफ से एक दिन पहले शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स ने लगाया 1,390 अंक का गोता, निफ्टी भी नुकसान में, जानें किन स्टॉक्स में रहा लाभ

Share Market Down: शेयर बाजार में भारी गिरावट, बीएसई सेंसेक्स 1,390 अंक और निफ्टी 354 अंक टूटा। आईटी और निजी बैंक शेयरों में बिकवाली और ट्रंप टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता के कारण बाजार में गिरावट देखी गई।

Share market Down: शेयर बाजार में नये वित्त वर्ष के पहले दिन बड़ी गिरावट आई और BSE सेंसेक्स 1,390 अंक का गोता लगा गया, जबकि एनएसई निफ्टी 354 अंक टूटा. अमेरिका के 2 अप्रैल से जवाबी शुल्क लगाये जाने से पहले जारी अनिश्चितता के बीच आईटी और निजी बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा. 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,390.41 अंक यानी 1.80 प्रतिशत लुढ़क कर 76,024.51 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सूचकांक एक समय 1,502.74 अंक तक का गोता लगा गया था. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 28 नुकसान में रहे. केवल दो शेयर लाभ में रहे. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 353.65 अंक यानी 1.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,165.70 अंक पर बंद हुआ. दोनों मानक सूचकांकों में यह एक महीने में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है.

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा और एनटीपीसी में सबसे ज्यादा गिरावट रही.

इन कंपनियों के शेयर में लाभ

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक 5 प्रतिशत से अधिक चढ़ा, जबकि जोमैटो मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ.

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे. यूरोप के बाजारों में तेजी का रुख रहा. अमेरिकी बाजारों में सोमवार को ज्यादातर में तेजी रही थी. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.86 डॉलर प्रति बैरल रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुद्ध रूप से 4,352.82 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे. शेयर बाजार सोमवार को ‘ईद-उल-फितर’ के मौके पर बंद थे. वित्त वर्ष 2024-25 में सेंसेक्स 3,763.57 अंक यानी 5.10 प्रतिशत चढ़ा, जबकि निफ्टी में 1,192.45 अंक यानी 5.34 प्रतिशत की तेजी रही. शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 191.51 अंक टूटा था, जबकि एनएसई निफ्टी में 72.60 अंक की गिरावट आई थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image